जैन श्रवण संस्कृति का रचा नया इतिहास : एक ही परिवार की 7 बहनें लेंगी दीक्षा


मध्य प्रदेश के पन्ना नगर के देवेंद्र नगर कस्बे में एक ऐसा जैन परिवार है, जो श्रवण संस्कृति (जैन दर्शन) में पहली बार जैनेश्वरी  इतिहास रचने जा रहा है। इस परिवार की सात सगी बहनों ने एक साथ दीक्षा ग्रहण करने का संकल्प लेकर धर्म के प्रति आस्था का इतिहास रच दिया है। आगामी 30 सितम्बर को भिंड में होने वाली जैनेरी दीक्षा समारोह में सातों बहनें दीक्षा ग्रहण कर आर्यिका बनने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार दीक्षा लेने वाली सात बहनों में चार राजुल दीदी, प्रती दीदी, रोशनी दीदी, नेहा दीदी आपस में सगी बहनें हैं। इनके साथ शिखा दीदी, प्रियंका दीदी, सुशीला दीदी दीक्षार्थी हैं। इन्होंने स्नातक और उसके बाद स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है और अपना जीवन जनकल्याण के लिए समाज को समर्पित करने का संकल्प लिया है। एक ही कस्बे में जन्मी, पली-बढ़ी और शिक्षित हुई सातों बहनों को विदाई देते वक्त सबकी आंखें नम हो आई।   शुक्रवार सातों बहनों को पन्ना नगर से भावभीनी विदाई दी गई।


Comments

comments