भगवान महावीर के 2543 वें निर्वाण महोत्सव का उद्घघाटन करेंगे बिहार के मुख्यमंत्री।


       जैन धर्म के अंतिम शासन नायक 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2543 वीं निर्वाण महोत्सव को प्रथम बार पावापुरी महोत्सव के रूप में धूमधाम के साथ आयोजित हो रहा है।
 भगवान महावीर के पांच कल्याणक बिहार प्रांत मे ही है जिसमें अंतिम कल्याणक मोक्ष बिहार के पावापुरी की पावन धरा पर है, यहाँ प्रत्येक वर्ष लाखो-लाख की संख्या में जैन तीर्थयात्री दर्शन को आते है। जैन धर्मावलंबियों के आस्था से जुड़ा है पावापुरी क्षेत्र जहाँ  देश-विदेश से जैन धर्म को मानने वाले श्रद्धालु पहुँचते है।
 भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है साथ ही जैन धर्म के अनुसार दीपावली पर्व को भी मनाया जाता है।
इस उपलक्ष्य में जैन धर्मावलंबी बहुत ही धूमधाम के साथ भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक को मनाते हैं और इस दिन अधिक से अधिक संख्या में जैन श्रद्धालु निर्वाण भूमि के दर्शन करने बिहार के पावापुरी क्षेत्र पहुँचते है।  इसकी तैयारी को लेकर *श्री बिहार स्टेट दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमिटी* जोर-शोर से तैयारीयो में जुट गई है।
इस पावापुरी महोत्सव का उद्घघाटन बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी करेंगे साथ में पर्यटन मंत्री, कला संस्कृति मंत्री एवं स्थानीय सांसद, विधायक एवं  अन्य गणमान्य लोग भाग लेंगे।
17 से 18 अक्टूबर दो दिवसीय पावापुरी महोत्सव आयोजित होने से जैन समाज सहित स्थानीय लोगों में हर्ष की लहर है।
         17 अक्टूबर को  उद्घघाटन का कार्यक्रम है और 19 अक्टूबर के प्रातः में भगवान महावीर निर्वाण स्थली जलमंदिर में भव्य रूप से निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा ।
हजारो की संख्या मे पहुॅचने वाले यात्रियों के सुविधा हेतु सारे कार्य किये जा रहे है।
यात्रियो हेतु खाने-पीने, आने-जाने, रहने से लेकर तमाम सुविधा की इंतजाम की जा रही है।
इस महोत्सव को लेकर मुख्य रूप से पावापुरी दिगम्बर जैन कोठी के प्रबंधक अरूण कुमार जैन, संदीप जैन ने अभी से सारी जरूरतो को पुरे करने में लगे है।
लेकिन हजारों की संख्या में पहुँचने वाले श्रद्धालुओं की तमाम सुविधा करना एक चुनौती से कम नही होती। जिसको लेकर *श्री बिहार स्टेट दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमिटी* के सारे सदस्य दिन-रात लगे रहते है, ताकि किसी भी श्रद्धालुओ को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।
जिसमें कमिटी के प्रबंधक विजय कुमार जैन, सुनील जैन, संजीत जैन, जगदीश जैन, पवन कुमार जैन, सत्येंद्र कुमार जैन, सहित सभी उप प्रबंधकों, सदस्यों एवं कर्मियों की अहम भूमिका होती है।
बिहार स्टेट दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमिटी के उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार जैन एवं मानद मंत्री श्री पराग जैन के दिशा-निर्देशन में इस महोत्सव का आयोजन होता हैं।
*प्रथम बार होने वाले इस पावापुरी महोत्सव के रूप में राज्यकीय स्तर पर मनाया जा रहा है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोग जान सकेंगे।*
इस महोत्सव के दौरान बिहार सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाएंगे। जिसमें जैन कलाकार सहित जैन धर्म पर भी कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। भगवान महावीर के उपदेशो को भी बताया जाएगा।
17 अक्टूबर को विधान का आयोजन किया जाएगा जिसमे विधानाचार्य मुकेश जैन शास्त्री जी रहेंगे।
*इस अवसर पर बिहार स्टेट दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमिटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे सभी जैन धर्मानुरागी सादर आमंत्रित है, जो यहाँ पहुँचकर पुण्य का संचय प्राप्त करेंगे और इस निर्वाण भूमि की माटी लगाने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे।*
इस महोत्सव में स्थानीय लोगों  के साथ आसपास के गाँव के लोग भी भारी संख्या में पहुँचते है।
  •  प्रवीण जैन

Comments

comments