7 अप्रैल को धूमधाम के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की हुई शुरूआत


हरियाणा के रेवाड़ी नगर के मौहल्ला मढ़ई में नवनिर्मित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में वेदी पर मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु बड़ी धूमधाम से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार को शुरू हुआ। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरूआत बैंड-बाजों के साथ रथ कलश यात्रा से हुई, जिसमें समाज के लोगों ने पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ हिस्सा लिया। नगर के बड़े जैन मंदिर से प्रात: भगवान को रथ पर विराजित कर भव्य कलश यात्रा नगर मे मुख्य मागरे से होती हुई पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव स्थल नसिया जी में पहुंची। जैनाचार्य मुनिश्री विशद सागर जी महाराज के सानिध्य एवं दिशा-निर्देशन में पंचकल्याणक का आरम्भ राजकुमार जैन एवं शालु जैन द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया।

रथयात्रा एवं कलश यात्रा के बाद नसिया जी में आयोजित कार्यक्रम में रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापडीवास, अलवर के विधायक बनवारी लाल सिंहल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डा. यश गर्ग ने की। सर्वप्रथम जैनाचार्य विशद सागर जी महाराज एवं विशाल सागर जी महाराज के समक्ष सभी अतिथियों ने श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जैनाचार्यश्री विशद सागर जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जीव हिंसा एवं मांसाहार को मन बदलने से ही रोका जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार से वहां के बूचड़खानों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की उम्मीद जतायी। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म एवं गुरू ने जीव हिंसा की वकालत नहीं की। उन्होंने कश्मीरी हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा के साथ उनकी सुरक्षा की मांग उठाई। नगर के विधायक रणधीर सिंह कापडीवास ने पंचकल्याणक महोत्सव को कल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि वे जैन धर्म के सिद्धातों से सदैव न केवल प्रभावित रहे हैं बल्कि उन्होंने इसे अपने जीवन में उतारा भी है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं शाकारी हूं और जैन धर्म के अहिंसावादी सिद्धांत पर विास रखता हूं।

जैन समाज के सचिव अरविंद जैन, भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजन सतीश खोला सहित नगर अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। समाज के प्रधान सुनील जैन के अनुसार 13 अप्रैल तक चलने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ दूर-दराज से भी श्रद्धालुगण शामिल हो रहे हैं। पंचकल्याणक के प्रतिष्ठाचार्य जयकुमार निशांत टीकमगढ्र, सहप्रतिष्ठाचार्य नितिन भैया खरई, मनीष शास्त्री सहयोगी हेमचंद्र जैन, अजेय शास्त्री, राजेश शास्त्री, ऋषभ शास्त्री आदि होंगे। इसके अलावा पूरे कार्यक्रम में अपनी संगीतमयी छटा बिखेरने और जैन धर्म की धार्मिक धुनों के श्रद्धालुओं को बरोबार करने के लिए रामकुमार एंड पार्टी भोपाल भी आ चुकी है।

10 अप्रैल को भगवान के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर हेलीकाप्टर द्वारा अभिषेक स्थल पांडुकशिला पर नवनिर्मित मंदिर पर पुष्प वष्रा की जाएगी। 108 कलशों से भगवान का जन्माभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के राजकुमार जैन, अजीत प्रसाद जैन, वीरेंद्र जैन, राजकुमार जैन सर्राफ, योगेश जैन, नरेंद्र जैन, नरेश जैन, तरुण जैन, अशोक जैन आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


Comments

comments

अपने क्षेत्र में हो रही जैन धर्म की विभिन्न गतिविधियों सहित जैन धर्म के किसी भी कार्यक्रम, महोत्सव आदि का विस्तृत समाचार/सूचना हमें भेज सकते हैं ताकि आप द्वारा भेजी सूचना दुनिया भर में फैले जैन समुदाय के लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा जैन धर्म से संबंधित कोई लेख/कहानी/ कोई अदभुत जानकारी या जैन मंदिरों का विवरण एवं फोटो, किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की video ( पूजा,सामूहिक आरती,पंचकल्याणक,मंदिर प्रतिष्ठा, गुरु वंदना,गुरु भक्ति,गुरु प्रवचन ) बना कर भी हमें भेज सकते हैं। आप द्वारा भेजी कोई भी अह्म जानकारी को हम आपके नाम सहित www.jain24.com पर प्रकाशित करेंगे।
Email – jain24online@gmail.com,
Whatsapp – 07042084535