जल्द होगा पारसनाथ-गिरिडीह रेल लाइन का सव्रे


कोडरमा-बरकाकाना के बीच 57 किमी लंबी रेल लाइन का शुभारम्भ बुधवार को होने जा रहा है। धनबाद रेलवे मंडल के डीआरएम मनोज कृष्ण ने मुख्यमंत्री झारखंड से मिलकर मंगलवार उन्हें हजारीबाग-बरकाकाना रेल लाइन पर रेल सेवा शुभारम्भ करने का निमंतण्र दिया है। इस योजना पर आने वाले कुल खर्च को रेलवे और झारखंड सरकार 50-50 प्रतिशत वहन करेगी। 20 फरवरी 2015 को इस परियोजना का कोडरमा-हजारीबाग खंड, जिसकी लम्बाई 80 किमी का उद्घाटन हुआ था। इसके अलावा धनबाद रेल मंडल से संबंधित अन्य रेल परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा हुई। जैन धर्मावलम्बियों के लिए पारसनाथ से गिरिडीह के मध्य रेल लाइन हेतु सव्रे पर डीआरएम ने अपना विचार रखा। इस मौके पर मंडल सुरक्षा आयुक्त डा. ए. एन. झा, वाणिज्य प्रबंधक रांची नीरज कुमार मौजूद थे।


Comments

comments