7 वर्ष बाद आचार्यश्री के नगर आगमन से खुश है सागर का जैन समाज


कुण्डलपुर सिद्धक्षेत्र से विहार कर आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ सागर के मकरोनिया में आगमन होगा। यह बात दिलचस्प है कि वर्ष 2009 में आचार्यश्री के पावन सानिध्य में यहां पंचकल्याणक का आयोजन हुआ था और तब से 7 वर्षो बाद आचार्यश्री ससंघ का आगमन सागर नगर में हो रहा है। सागर जैन समाज के लोग काफी उत्साहित हैं और उनको आशा है कि आचार्यश्री ससंघ इस वर्ष का चातुर्मास यहीं कर सकते हैं। आचार्यश्री ससंघ का इससे पूर्व वर्ष 1998 में चातुर्मास हुआ था।

आचार्यश्री के भव्य स्वागत के लिए मकरोनिया चौराहे से लेकर बहेरिया तिराहे तक कई भव्य स्वागत द्वार बनाये गये हैं। विहार के दौरान आचार्यश्री प्रात: सानौधा पहुंचे , यहां आचार्यश्री ससंघ की आहारचर्या हुई साथ ही आचार्यश्री का 49वां दीक्षा दिवस भी मनाया गया। दोपहर बाद आचार्यश्री ससंघ का विहार आगे के लिए हुआ और सायंकाल चनाटौरिया स्थित नवनिर्मित जैन तीर्थक्षेत्र चंद्रोदय में रात्रि विश्राम के लिए रुके।


Comments

comments