Jain Muni Sudha Sagar- मुनिश्री सुधा सागर जी के मंगल प्रवेश में 50 हजार श्रद्धालुओं ने नेहरू टोपी लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया


ललितपुर। क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए निर्यापक श्रमण  मुनिपंुगव सुधासागर महाराज ने कहा भगवान का अतिशय इतना तीव्र रहता है कि पुण्यहीन व्यक्ति प्रभु के चरणों तक नहीं पहुच सकता। और न ही पाप का पैसा मंदिर के कार्य में चाहते हुए भी नहीं लग पाता। व्यक्ति हिंसा झूठ, जुआ ,मांसखेारी और गलत आचरण में लिप्त रहता है जिससे पुण्य क्षीण होता है और देखते ही देखते कंगाल हो जाते हैं यह उनके द्वारा पूर्व में किए गए अशुभ कर्म का परिणाम रहता है।

मुनिश्री ने कहा जैन दर्शन हिंसा, झूठ, चोरी, कुशील को पाप का कारण बताते हुए धर्म का मार्ग बताता है जिसको अपनाने से वर्तमान तो संवरता है ही साथ ही असीम पुण्य का संचय होता है।  गुरू से कपट करने पर दद्रिता  बताई गई है इसकी हानि से बचना चाहिए।

मुनिश्री की अगवानी को वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में शामिल किया गया:

ललितपुर नगर में पिछले दिनों हुयी भव्य नगर अगवानी को वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज हुयी है।  जिसका कवरेज वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया की टीम ने ललितपुर पहुंचकर किया था। जिसमें उन्होंने देखा कि अब तक किसी संत की अगवानी में सबसे ज्यादा पुरूषों द्वारा सफेद वस्त्र एवं महिलाओं द्वारा केशरिया वस्त्र , सिर पर सफेद टोपी पहनी गयी थी। इतनी विशाल अगवानी को वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया द्वारा रिकार्ड में शामिल किया गया है, जिसका प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। यह जानकारी अक्षय अलया व डॉ. सुनील संचय ललितपुर ने दी है।

शनिवार प्रातःकाल क्षेत्रपाल मंदिर मूलनायक वेदिका पर अभिषेक की मांगलिक क्रियाए हुई इसके उपरान्त शान्तिधारा मुनिश्री के मुखारविन्द से हुई। पादप्रक्षालन एवं दीपप्रज्जवलन कर पुर्ण्याजक परिवार एवं श्राविकाओं ने मुनि श्री को शास्त्र भेंट किया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री डा0 अक्षय टडैया द्वारा किया गया।

प्रातःकाल से मुनि संघ की भक्ति पूजन आहार चर्या, आचार्य भक्ति जिज्ञासा समाधान में सम्मलित होकर गुरूदर्शनों हेतु श्रावकों की भीड पहुच रही है। जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम में आनलाइन जिज्ञासाए मुनि पूज्यसागर महाराज के माध्यम से की जा रही है जिसका समाधान निर्यापक मुनि श्री द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल एवं आलोक शास्त्री द्वारा किया जा रहा है।

बडे मंदिर निर्माण कार्य को मिला मुनि श्री का आर्शीवाद

शनिवार प्रातःकाल निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज क्षेत्रपाल मंदिर जी से महावीरपुरा स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन बडा मंदिर पहुचे जहां श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर पाद प्रक्षालन किया। मुनि श्री ने नगर के अति प्राचीन जैन बडे मंदिर में आदिनाथ भगवान के सम्मुख दर्शन करने के उपरान्त बडे बाबा की महिमा बताई और कहा यहां  बडे बाबा का अतिशय लेविल कई गुना है। मुनि श्री के सम्मुख अभिषेक के उपरान्त शान्तिधारा हुई जिसका पुर्ण्याजन अधिवक्ता कुशलचंद जैन गौरव सौरभ जैन बैद्य परिवार एवं राजेश जैन रूपेश जैन झोजिया परिवार द्वारा की गई।

शान्तिधारा के उपरान्त मुनि श्री ने जैन बडा मंदिर के निर्माण कार्यो को देखा और मार्गदर्शन कर आर्शीवाद प्रदान किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से बडा मंदिर प्रबंधक अजित जैन गदयाना, अकलंक जैन, अजय जैन साइकिल, अविनाश सिंघई, अन्तिम पारौल, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, मुकेश सराफ, संजीव जैन ममता, जिनेन्द्र जैन रजपुरा, महेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

अन्नपूर्णा भोजनशाला में मुनि श्री के आर्शीवाद से हुई पवित्र

जिला अस्पताल परिसर ललितपुर में अन्नपूर्णासेवा संघ द्वारा चलाई जा रही भोजनशाला में जगतपूज्य मुनि श्री सुधासागर महराज का आर्शीवाद संचालन कमेटी को मिला प्रातःकाल मिला।  अध्यक्ष अमित प्रिय जैन ने बताया अन्न्पूर्णासेवा संघ द्वारा 2016 से संचालित भोजनशाला में  सुवह शाम दोनों समय लगभग 800-900 लोगों को भोजन कराया जा रहा है इसके अतिरिक्त अन्नपूर्णा आक्सीजन बैक के माध्यम से शहर के जरूरतमंद  लोगों को जहां निशुल्क आक्सीजन दी जा रही है वहीं मरीजों के लिए निशुल्क एम्बुलेंस सेवा  के माध्यम से सुविधाए प्रदान की जा रही है। इस मौके पर अन्नपूर्णा सेवा संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

— अक्षय अलया व डॉ. सुनील जैन संचय

 


Comments

comments