अजमेर में स्थापित होगी विश्व की सबसे बड़ी शांतिनाथ की प्रतिमा


अजमेर के जिनशासन क्षेत्र स्थित लाल मंदिर में विश्व की सबसे बड़ी 54 फुट ऊंची भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस विशाल प्रतिमा को बनाने के लिए विशालकाय पत्थर यहां पहुंच चुका है। बृहस्पतिवार को सवा ग्यारह फीट ऊंची पदमासन प्रतिमाओं का स्थापना समारोह आचार्य वसुनंदी जी ससंघ के सानिध्य में धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। स्थापना समारोह में प्रात: शांतिधारा, अभिषेक और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शांति विधान का आयोजन किया गया। मंगलाचरण और पूजन के बाद भगवान अभिनंदन नाथ, भगवान सुमतिनाथ, भगवान पदमप्रमु, भगवान सुपाश्र्वनाथ, भगवान चंद्रप्रमु, भगवान पुष्पदंत, भगवान शीतलनाथ, भगवान श्रेयांसनाथ से लेकर वास्यपूज्य भगवान तक की प्रतिमाओं को कमलाशन पर विराजित किया गया। इसके बाद आचार्यश्री ससंघ की आहारचर्या, स्वाध्याय एवं धार्मिक कक्षाएं सम्पन्न की गयी। धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य वसुनंदी जी ने कहा कि जीवन गतिशील है। जिस प्रकार अंजली में रखा जल धीरे-धीरे कम होता रहता है, ठीक वैसे ही हमारा जीवन भी कम होता जा रहा है। इसी तरह मौत और वैराग्य का भी भरोसा नहीं होता। शरीर के जर्ज होने तक निर्जरा की तैयारी कर लेनी चाहिए।


Comments

comments

अपने क्षेत्र में हो रही जैन धर्म की विभिन्न गतिविधियों सहित जैन धर्म के किसी भी कार्यक्रम, महोत्सव आदि का विस्तृत समाचार/सूचना हमें भेज सकते हैं ताकि आप द्वारा भेजी सूचना दुनिया भर में फैले जैन समुदाय के लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा जैन धर्म से संबंधित कोई लेख/कहानी/ कोई अदभुत जानकारी या जैन मंदिरों का विवरण एवं फोटो, किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की video ( पूजा,सामूहिक आरती,पंचकल्याणक,मंदिर प्रतिष्ठा, गुरु वंदना,गुरु भक्ति,गुरु प्रवचन ) बना कर भी हमें भेज सकते हैं। आप द्वारा भेजी कोई भी अह्म जानकारी को हम आपके नाम सहित www.jain24.com पर प्रकाशित करेंगे।
Email – jain24online@gmail.com,
Whatsapp – 07042084535