लोकसभा अध्यक्ष से आचार्यश्री विद्यासागर ने की चर्चा, कहा मिड डे मील में अंडे का विकल्प खोजा जाए

jain Acharya Vidhyasagar
jain Acharya Vidhyasagar

कुण्डलपुर, बड़े बाबा  महामस्तकाभिषेक समारोह में  लोकसभा अध्यक्ष समित्रा महाजन  रविवार दोपहर  01.30 बजे बड़े बाबा के दर्शन करने कुण्डलपुर पहुंची। उन्होंने बड़े बाबा के दर्शन किये तत्पश्चात छोटे बाबा (आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज) से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने लगभग पौना घंटे आचार्यश्री चर्चा की। इस दौरान आचार्यश्री ने लोकसभा अध्यक्ष से चर्चा के दौरान कहा कि देश में मध्यान भोजन (मिड डे मील) में बच्चों को अंडा परोसा जाना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को बीमारियां घर करने की ज्यादा संभावना है और इस पर विचार होना चाहिए।

 उन्होंने आगे कहा कि अंडे की जगह शाकाहार में ही अन्य कोई विकल्प खोजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिड डे मील में अंडे की जगह केला या अन्य कोई फल बच्चों को दिया जाना चाहिए, जिनमें अंडे से ज्यादा पोषक तत्व हों। अंडा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताया जाता है किंतु आचार्यश्री ने कहा अंडा खाने से अनेक रोग पैदा होते हैं। इस बारे में वैज्ञानिकों ने अध्ययन किया है, अंडा खाने से कई बीमारियां पैदा होती हैं। आचार्यश्री ने देश की शिक्षा पद्धति में भी बदलाव लाने की बात कही। उनके अनुसार पाठय़क्रमों में नैतिक शिक्षा को जरूर शामिल किया जाए। आचार्यश्री ने महाजन से पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और प्रधानमंत्री मोदी के काम-काज पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्वच्छता अभियान एक सराहनीय कदम है। सुमित्रा महाजन ने आचार्यश्री के साथ चर्चा में बताया कि हमारी सरकार का प्रमुख उद्देश्य महिलाएं, बच्चों सहित गृहस्थजन खुले में शौच न जाए क्योंकि इससे बीमारियां फैलती हैं। इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आचार्यश्री के समक्ष चर्चा के दौरान जिन मुददों पर बात हुई है, उन्हें सरकार के समक्ष रखूंगी।


Comments

comments

अपने क्षेत्र में हो रही जैन धर्म की विभिन्न गतिविधियों सहित जैन धर्म के किसी भी कार्यक्रम, महोत्सव आदि का विस्तृत समाचार/सूचना हमें भेज सकते हैं ताकि आप द्वारा भेजी सूचना दुनिया भर में फैले जैन समुदाय के लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा जैन धर्म से संबंधित कोई लेख/कहानी/ कोई अदभुत जानकारी या जैन मंदिरों का विवरण एवं फोटो, किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की video ( पूजा,सामूहिक आरती,पंचकल्याणक,मंदिर प्रतिष्ठा, गुरु वंदना,गुरु भक्ति,गुरु प्रवचन ) बना कर भी हमें भेज सकते हैं। आप द्वारा भेजी कोई भी अह्म जानकारी को हम आपके नाम सहित www.jain24.com पर प्रकाशित करेंगे।
Email – jain24online@gmail.com,
Whatsapp – 07042084535