मुनिश्री विभंजन सागर जी का जैन मंदिर छोटा बाज़ार में मंगल आगमन


दिल्ली। शाहदरा के छोटा बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी में आज प्रात: 06.00 बजे आचार्यश्री विराग सागर जी महाराज के परम शिष्य मुनिश्री विभंजन सागर जी महाराज का पावन आगमन हुआ। मुनिश्री का आगमन रामनगर मंडोली रोड जैन मंदिर से हुआ। विहार के दौरान मुनिश्री के साथ छोटा बाजार जैन समाज के कई लोग सम्मिलित हुए।

छोटा बाजार के जैन मंदिर पहुंच कर मुनिश्री के पाद-प्रक्षालन श्री विकास कुमार जैन व् अन्य श्रद्धालुओं ने किये। इसके बाद सर्वप्रथम महाराज श्री ने मूलनायक भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ जी की प्राचीन प्रतिमा के साथ अन्य सभी भव्य प्रतिमाओं के दर्शन किये और शांतिधारा सम्पन्न कराई। इसके बाद समाज के वरिष्ठजनों ने महाराज श्री से समाज के विभिन्न मुददों पर विचार-विमर्श किया। मुनिश्री विभंजन सागर जी की आहार चर्या श्री निकेश जैन जी के चौके में सम्पन्न हुई। आज रात्रि विश्राम कर कल 28 जून को पार्श्व विहार, पटपड़गंज के लिए विहार करेंगे।


Comments

comments