आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का देवकर में मंगल प्रवेश


देवकर। शुक्रवार को दिगम्बर जैन संत आचार्य प्रवर 1008 श्री विद्यासागर जी महाराज साहब जी का नगर देवकर में भव्य मंगल प्रवेश बाजे गाजे और जयकारे लगाते स्वरों से हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में नगर जैन समुदाय के आलावा अन्य और भी समाज के लोगों की उपस्थिति रही। देवकर के आलावा इस मंगल प्रवेश में धमधा, साजा,बीजा,परपोडी, बेमेतरा,छुईखदान, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर सहित और अन्य जगहों से लोग यहां पहुंचे थे।

आचार्य श्री जी कल गुरुवार को लालपुर नवीन दाल मील में विराजमान रात्री विश्राम किये जहां से आज सुबह सात बजे विहार कर देवकर में संचालित आत्मानंद विधालय मे कुछ धण्टे रुके। जहां प्रवचन, आशीर्वाद मांगलिक,आहार गोचरी, आदि हुआ। ज्ञात हो कि देवकर नगर में प्रथम बार किसी दिगम्बर जैन आचार्य श्री का पदार्पण हुआ है। नगर में एक भी दिगम्बर संघ समुदाय का घर नहीं है लेकिन देवकर की विशेषता कोई भी समुदाय के साधू संत हो बड़े ही आदर और सम्मान के साथ उनका स्वागत अभिनन्दन सत्कार किया जाता है।

श्री विद्यासागर जी महाराज साहब डोंगरगढ़ से विहार करते हुए तिल्दा- नेवरा होते हुए भाटापारा की ओर विहार की सम्भावना है। ज्ञात हो कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जब छत्तीसगढ़ प्रवास में कुछ दिन पहले आये थे तो वे आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज साहब जी का दर्शन वंदण का लाभ लिए थे। आज 24 नवम्बर को छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रविन्द्र चौबे भी आचार्य श्री जी का दर्शन वंदण का लाभ उठाये।

आज दोपहर दो बजे मुनि जी का विहार देवकर से होकर राखी जोबा में स्थित मनोरमा विधालय मे विहार कर रात्री विश्राम रहेगा। और वहां से सुबह सात बजे विहार कर कोदवा की ओर होगा। राष्ट्रीय संत श्री विद्यासागर जी महाराज साहब जी के सैकड़ों भक्त दुर दराज से पहूंच रहे हैं। अनेक जिलों एवं अलग-अलग राज्यों से पहूंच रहे हैं तथा कई जनप्रतिनिधि गण भी पहूंच कर दर्शन वंदण का लाभ उठा रहे हैं। दुर्ग विधानसभा विधायक अरुण वोरा, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक लाभचन्द बाफना, आदि जनप्रतिनिधि भी पहूंच रहे है।

 


Comments

comments