आचार्य श्री प्रज्ञ सागर जी महाराज के सानिध्य में विशाल राष्ट्रीय महिला सम्मेलन संपन्न


नई दिल्ली 16 अप्रैल। सिविक सेंटर के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में परम पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञ सागर जी महाराज जी के पावन सानिध्य में जैन एकता मंच द्वारा विशाल महिला सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्रीमान सतीश जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन एकता मंच रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा एकता मंच महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।

इसी कड़ी में आज मंच ने करीब 40 महिलाओं को सिलाई मशीन निशुल्क प्रदान की गई। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जैन काला ने बताया अधिवेशन में पूरे देश की महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर अपनी एकता का परिचय दिया जिसमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, आसाम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा, गुजरात, पंजाब, नवी मुंबई, गोवा की महिलाओं ने अपने दल के साथ उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हजारों की संख्या में सभी ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया और देश के चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से महिलाओं की चुनाव में सहभागिता हो, ऐसा सभी पार्टियों से निवेदन किया गया।

देश में आज की परिस्थिति के चलते जा महिलाएं शिक्षा में निरंतर आगे बढ़ रही है। पर आज हमें जरूरत है महिला सशक्तिकरण को अपने घर से शुरू करें यह पूरी दुनिया सृष्टि देश महिलाओं के अस्तित्व से ही चल पा रहे हैं आज शिक्षा में राजनीति में समाजिक क्षेत्र में व्यापार में धार्मिक क्षेत्रों में महिलाओं को अपने शहर, अपने जिले, अपने प्रदेश से भागीदारी सुनिश्चित कर आगे बढ़ाने का समय आ गया है जैन एकता मंच राष्ट्रीय ने महिला सम्मेलन करा कर हर कार्यक्रम में 50% भागीदारी और समय देने की घोषणा करके महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रण लिया है।

दिल्ली प्रदेश में इस आयोजन को करने का मकसद पूरे देश में इस जैन एकता मंच के महिला सम्मेलन की गूंज जाए और देश का सबसे ज्यादा साक्षर वर्ग जैन संप्रदाय महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी के अधिकार प्रदान करने का कार्य करें और महिला शक्ति को बगैर भेदभाव के आगे लेकर के आए जिससे हम इस देश के और दुनिया के उज्जवल भविष्य की कामना कर सके और इस सृष्टि में अमन भाईचारा और समानता का भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो साकार हो सके।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान सतीश जैन जी के साथ मुख्य अतिथि श्रीमती रत्न प्रभा सेठी आसाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाई मनीष जैन जी, प्रमोद जैन राष्ट्रीय प्रभारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय मंत्री सुमित जैन दिल्ली एवम राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी से राष्ट्रीय महिला कार्याध्यक्ष वनिता जैन, शशि कासलीवाल उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला महामंत्री मंजू जी, रीटा जैन राष्ट्रीय महिला मंत्री, नियोति जैन राष्ट्रीय महिला सांस्कृतिक मंत्री, मंजू सोगानी, अंजू जैन, व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मास्टर जिनेश्वर दयाल जैन जी, राकेश जैन महामंत्री उत्तर प्रदेश, नवीन जैन दिल्ली प्रदेश प्रभारी, सुदीप जैन दिल्ली प्रदेश मंत्री, दिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्षा अलका जैन, उपाध्यक्ष, अनामिका जैन महिला मंत्री के साथ श्रीमती सरोज सेठी श्रीमती संध्या सेठी, श्रीमती सुमन पांड्या, श्रीमती बीना पाटोदी व अन्य कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

comments