सहारनपुर, जैन मिलन का अधिष्ठापन समारोह के दौरान जैन दर्शन पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी आदि में प्रतियोगियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का जौहर बिखेरा। नवगठित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराते हुए जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अविनाश जैन ने कहा कि भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित ‘जियो और जीने दो’ का सिद्धांत आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना उनके समय था। इसी सिद्धांत पर चलकर पूरी दुनियां में एकता एवं शांति की कल्पना की जा सकती है। दूसरी बार नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा समाज के उत्थान के लिए साल भर कार्यक्रम किये जाते रहेंगे। कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में सोमवार रात भगवान महावीर के सामने दीप प्रज्वलित कर आरम्भ किया गया। अध्यक्ष वीर मनोज जैन, क्षेत्रीय कार्यकरी अध्यक्ष वीर अविनाश जैन, मंत्री वीर राजीव जैन, उपाध्यक्ष राजीव जैन, मंत्री वीर अरुण जैन, उपमंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष वीर वरुण जैन को शपथ दियायी गयी। इसके पश्चात अनुज जैन ने विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष वीर मनोज जैन ने बताया कि क्षेत्रीय अधिवेशन में यहां की शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा, सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष एवं सर्वश्रेष्ठ मंत्री का सम्मान मिला है। इस मौके पर सतीश चंद्र जैन, देवेंद्र जैन, अनुज जैन, संजय जैन, प्रवीण जैन, मुकेश जैन, वरुण जैन, डा. अजय जैन, डा. अतुल जैन, राजीव जैन, अविनाश जैन, दिनेश जैन, रोहित जैन, वीर कुमार जैन, सारिका जैन, ममता जैन, संगीता जैन, दीप्ति जैन, सोनिया जैन, मनीषा जैन, पल्लवी जैन आदि मौजूद थे।
Jain News
Jain Muni Aditya Sagar – व्यक्ति दूसरे को अपने नजरिए से देखता है आपके...
इंदौर। सुख की वृद्धि और दुख के अभाव के लिए नीति अनुसार जीवन जियो एवं आप अपनी नजर में सही रहो दूसरे के नजरिए...
Sammed Shikharji- मधुबन में भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर अर्पित किया 2300...
झारखंड राज्य स्थित जैन समाज के पवित्र सिद्धक्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी (मधुबन) जैन धर्म के 23वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ भगवान के निर्वाण (मोक्ष) कल्याण...
Acharya Vidyasagar- आचार्य विद्यासागर जी महाराज का 50वां आचार्य पदारोहण महोत्सव
यह इंदौर नगर का परम सौभाग्य है कि श्रमण संस्कृति के महामहिम संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आचार्य पदारोहण महोत्सव की...
Jain muni Aditya Sagar- अशुभ भाव रखने वालों के प्रति शुभ भाव रखें- मुनिश्री...
इंदौर। संसार में सब तरह के लोग होते हैं कुछ विघ्न संतोषी भी होते हैं जो किसी के प्रति शुभ भाव नहीं रखते, किसी...
Shikharji- जैनियों के सर्वोच्च तीर्थ पारसनाथ पर्वत को वन्य जीव अभ्यारण्य एवं पर्यटन स्थल...
विशाल पैदल मार्च के संयोजक विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि झारखण्ड के गिरिडिह जिले की सबसे ऊँचे पहाड़ 'पारसनाथ'...