जैन अतिशय क्षेत्र केशोरायपाटन में भगवान मुनिसुव्रतनाथ का महामस्तकाभिषेक 21 जनवरी को


केशवरायपाटन स्थित 3 हजार साल से अधिक प्राचीन भगवान मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन अतिश्य क्षेत्र केशवरायपाटन में 21 जनवरी 2023 में महामस्तकाभिषेक हाेगा। महामस्तकाभिषेक में पुण्यार्जक की प्रक्रिया शुरू हाे चुकी है। प्रथम अभिषेक ओर शांतिधारा के बाद उस दिन हाेने वाले महामस्तकाभिषेक के लिए समाजबंधु यहां नाम लिखवाने लगे हैं।

मैनेजर लक्की जैन ने बताया कि मंदिर में सुबह मूलनायक भगवान के अभिषेक प्रथम अभिषेक और शांतिधारा की बाेली के बाद अन्य अभिषेक शुरु हाेंगे। अभिषेक सुबह 7:30 से सुबह 9 बजे तक हाेंगे। मैनेजर जैन ने बताया की श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन अतिश्य क्षेत्र प्रबंध कार्यकारिणी एवं सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से तैयारियां की जाने लगी है।

शनि निवारक के रूप में भी मानते हैं : जैन ने बताया कि यह प्रतिमा करीब 3 हजार साल से अधिक प्राचीन चतुर्थकालीन है। इसे शनि निवारक के रूप में भी मानते हैं। यहां आक्रमणकारियाें ने प्रतिमा के दाहिने पैर का अगूंठा खंडित कर दिया था। लेकिन, अतिशय हाेने से आक्रमणकारी भाग गए थे। आज भी प्रतिमा का दाहिना अंगूठा खंडित है और सीने पर छीनी-हथाैड़ियाें के निशान है।


Comments

comments