झुमरी तिलैया में विश्व शांति महायज्ञ और समोसरण कल्पद्रुम महाविधान जैन मुनिश्री विशल्य सागर जी के सानिध्य में संपन्न


यज्ञ विधान में शामिल पात्र चक्रवर्ती, सोधर्म इंद्र, कुबेर और भक्त जनों ने लाखों मंत्रों की आहुति हवन कुंड में देकर पूरे विश्व, नगर समाज में सुख शांति की कामना की। छत्तीसगढ़ रायपुर से आए विद्वान प्रतिष्ठाचार्य अजीत जैन शास्त्री ने हवन आदि की संपूर्ण क्रिया संपन्न कराई।

देवघर से धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जैन संत गुरुदेव विशल्य सागर जी के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तों के साथ विशाल शोभायात्रा दिव्य घोष बैंड टीकमगढ़ मध्य प्रदेश, बग्गी, घोड़ा, झांकी टोटो गाड़ी, बैंड, जैन स्कूल बच्चों का बैंड, भांगड़ा ताशा पार्टी, बोकारो झारखंड ताशा पार्टी, के साथ निकाली गई। भक्तजन केसरिया वस्त्र और श्वेत वस्त्र में साथ साथ चल रहे थे।

इस महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठान में सम्मेद शिखर पारसनाथ से लाए हुए भगवान की 100 प्रतिमा को भक्तजन नंगे पांव अपने सिर पर साथ में लेकर चल रहे थे। गंधकुटी मे भगवान की प्रतिमा लिए भक्तजन, महिलाएं नृत्य और संगीत के द्वारा प्रभु का गुणगान कर रहे थे। जगह जगह श्रद्धालुओं ने भगवान और गुरुदेव की आरती उतारी। पूरा शहर जैन धर्म भगवान के जयकारे और गुरुदेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। पूरे भारतवर्ष से गुरुदेव के भक्त इस अनुष्ठान में शामिल हुए। यह शोभायात्रा नया मंदिर पानी टंकी रोड यज्ञ अनुष्ठान स्थल से शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए स्टेशन रोड जैन मंदिर पहुंची।

जहां भगवान का विश्व शांति मंत्रों से शांति धारा अभिषेक किया गया। झंडा चौक पर कोडरमा की विधायक डॉ नीरा यादव इस शोभायात्रा में शामिल हुई और समाज के लोगों को बधाई दी, शोभायात्रा में उन्होंने भगवान की आरती की और गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूज्य गुरुदेव राजकीय अतिथि 108 विशल्यसागर जी गुरुदेव ने अपने अमृत प्रवचन पीयूष वाणी में कहा कि जैन धर्म हमेशा संसार के सभी प्राणी सुखी रहे ऐसी कामना करता है। इसी उद्देश्य इस तरह के बड़े धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ आदि किए जाते हैं। नगर समाज के सभी प्राणी सुख शांति, निरोगी काया प्राप्त करें यही कामना की जाती है।

कोडरमा जिला झुमरी तिलैया नगरी धर्म की नगरी है यहां पर हमेशा साधु संतों का प्रवास होते रहता है मेरा यह आशीर्वाद है कि सभी लोग सुखी हो शांतिमय भाईचारा का जीवन व्यतीत करें। शोभायात्रा में भक्तजन भगवान को अपने माथे पर लेकर चल रहे थे, इंद्रदेव के द्वारा वर्षा से भगवान का अभिषेक हो गया। लोग हर्षित और आनंदित हो गए।

डॉ कमलेश जैन भजन तिजारा राजस्थान अलका दीदी, भारती दीदी, पंडित अभिषेक शास्त्री ने महायज्ञ के पूजन विधान में अपना सहयोग प्रदान किया, इस विश्व शांति महायज्ञ को सफल बनाने में कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र झाझंरी, चतुर्मास के संयोजक सुरेंद्र काला, समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, मंत्री ललित जैन शेट्टी, उपाध्यक्ष कमल सेठी उप मंत्री राज छाबड़ा, दिलीप बाकलीवाल, सुनील शेट्टी, सुरेश झाझंरी, सुशील जैन छाबड़ा, किशोर जैन पांड्या दिल्ली, सरोज जैन, प्रदीप मीरा छाबड़ा, सुबोध-आशा गंगवाल,हनुमान पाटनी, जयकुमार गंगवाल, मनीष सेठी, सुरेश शेट्टी, निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन, सुनील छाबड़ा मंगलम ग्रुप , पीयूष कासलीवाल परिवहन विभाग, अजय सेठी, जैन युवक समिति, नीलम सेठी, महिला समाज, मनोज , रुपेश छाबड़ा, ऋषभ सेठी, विकास पाटोदी, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक सुनीता सेठी, लोकेश, दीपाली पाटोदी टीम,आवास विभाग टीम, और समाज के सैकड़ों लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

— राजकुमार अजमेरा, नविन जैन


Comments

comments