मुम्बई के आजाद मैदान में जैन इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन (जीओ) के तत्वाधान में भगवान महावीर जन्म जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस थे। सर्वप्रथम उन्होंने भगवान महावीर के 36 फुट ऊंचे पालने को झुलाया और 45 फुट ऊंचे मेरू पर्वत का उद्घाटन भी किया। दौरान जैन धर्म के सिद्धातों पर आधारित कई कार्यक्रम सम्पन्न हुए। देश के अन्य भागों से पधारे श्रद्धालुओं द्वारा महावीर के जन्म कल्याणक दिवस पर एक साथ 20 हजार दीपक जलाकर आरती की गयी। कार्यक्रम में जैन समाज की ओर महावीर जयन्ती के पावन मंच से महाराष्ट्र के सूखा पीडितों की सहायता का सामाजिक कार्य किया गया। इसमें जैन समाज ने सूखा पीड़ितों की सहायता के लिए रुपये 1 करोड़ 24 लाख की धनराशि राज्य मे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौपी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद थी। कार्यक्रम के दौरान आजाद मैदान में क्षत्रियकुंड नगरी का भव्य निर्माण किया गया था। कार्यक्रम में सूरत, बडौदा, पुणो, चेन्नई, अहमदाबाद सहित देश के विभिन्न स्थानों के लोग विशेष रूप से मुम्बई आये थे।
Jain News
मेरे आचार्यश्री विद्यासागर, मेरे भगवान का आज 55 वां दीक्षा दिवस है
30 जून 1968 को अजमेर नगर में गुरुवर आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज ने 22 वर्ष के ब्रह्मचारी विद्याधर को दिगम्बरी दीक्षा देकर मुनि श्री...
मुनिश्री विशल्य सागर का कोडरमा में मंगल प्रवेश कल
झुमरी तिलैया। कोडरमा की पावन धरती पर झारखंड सरकार के राजकीय अतिथि, जैन संत मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी मुनिराज का भव्य मंगल...
जैन मंदिर में दर्शन के बहाने आये एक जोड़े ने चोरी किये चांदी के...
बून्दी जिले के इंदरगढ़ कस्बे में कल दिनदहाड़े एक महिला पुरुष छोटे जैन मंदिर में जाकर वहां से 13 चांदी के छत्र चोरी कर...
आज आदमी विज्ञान को मानता है, वीतराग विज्ञान को नहीं मानता
जब तक जीव सत्य को नहीं जानता तब तक वह असत्य को ही सत्य मानता है। आज आदमी विज्ञान को तो मानता है लेकिन...
मुनिश्री विभंजन सागर जी का जैन मंदिर छोटा बाज़ार में मंगल आगमन
दिल्ली। शाहदरा के छोटा बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी में आज प्रात: 06.00 बजे आचार्यश्री विराग सागर जी महाराज के परम...