युगप्रधान गणाधिपति गुरुदेव आचार्य श्री तुलसी के 26 वे महाप्रयाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 


अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित दिल्ली महिला मंडल द्वारा 17 जून 2022 को डॉ. साध्वी श्री शुभप्रभा जी ठाणा 4 के सान्निध्य में कीर्ति नगर में सुबह 9:30 बजे गनाधिपति गुरुदेव तुलसी के 26 वें महाप्रयाण दिवस पर श्रद्धासिक्त अभिंवंदना का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ साध्वी श्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से किया गया।तत्पश्चात मंडल की बहनो द्वारा तुलसी अष्टकम द्वारा मंगलाचरण हुआ। अध्यक्ष श्रीमती मंजू जी जैन ने सभी का स्वागत किया। सामुहिक जाप के बाद मंडल की बहनो द्वारा ‘कैसी वह कोमल काया रे’ गीतिका का संगान हुआ।

डॉ साध्वी श्री शुभ प्रभा जी ने अपने वक्तव्य में फरमाया कि आचार्य तुलसी ने नारी समाज को सामाजिक कुप्रथाओं से बाहर निकालकर एक शिक्षित जीवन दिया। आज चाहे साध्वी समाज हो या महिला मंडल ये गति और प्रगति सब आचार्य श्री तुलसी की ही देन है

साध्वी श्री कांतयशा जी ने अपने वक्तव्य एवं गीतिका द्वारा आचार्य तुलसी के बारे मे बताया। साध्वी श्री अन्यन्य प्रभा जी ने एक कविता के माध्यम से गुरुदेव तुलसी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की। एक छोटे से परिसंवाद के द्वारा आचार्य श्री तुलसी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मंडल की बहनो ने गुरुदेव के अवदानों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती संस्कृति जी भंडारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए गुरुदेव के अवदानों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी।

दिल्ली महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती जतन जी डागा, अणुव्रत समिति के पूर्वाध्यक्ष श्री अशोक जी संचेती, दिल्ली ते.यु.प. के अध्यक्ष श्री विकास जी सुराना ने अपने विचार प्रस्तुत किए।अन्य भाइयों एवं बहनों ने गीतिका एवं भावों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। दिल्ली की क्षेत्रीय प्रभारी श्रीमती मंजू जी भुतोड़िया,मंडल के पूर्वाध्यक्ष, पदाधिकारी, संयोजिका एवं अन्य बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि श्रीमती संस्कृति जी भंडारी का सम्मान किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार दिल्ली महिला मंडल द्वारा आयोजित लेख प्रतियोगिता में कुल 25 भाई बहनों ने भाग लिया। लेख प्रतियोगिता के निर्णायक गण रहे पूर्वाध्यक्ष श्रीमती रजनी जी बाफना और श्रीमती सुनीता जी जैन।

प्रथम- श्रीमती प्रियंका दुधेङिया
द्वितीय- श्री विकास जी दुधेङिया
तृतीय- श्रीमती रूपा पगारिया व श्रीमती सायर सिंघी
सांत्वना पुरस्कार- श्रीमती कुसुम खटेड़

सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री श्रीमती यशा बोथरा ने किया। कार्यक्रम के अंत में भोजन की व्यवस्था श्रीमती मधु जी रांका द्वारा की गयी। अन्त में मंत्री श्रीमती यशा बोथरा ने सभी का आभार ज्ञापन किया।

— यशा बोथरा


Comments

comments