रिसाली में श्रीमद् जिनेंद्र पंचकल्याणक महोत्सव आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में


हम सभी के असीम पुण्योदय से छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर अव स्थित लघु भारत के नाम से प्रख्यात इस्पात नगरी भिलाई में अवस्थिति प्रगति रिसाली में 17 वर्षों के उपरांत नव निर्मित चौबीसी का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन दिनांक 15 नवंबर 2022 मंगलवार से 19 नवंबर 2022 शनिवार तक परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ( ससंघ) के पावन सानिध्य में अपूर्व उत्साह एवं धर्म प्रभावना के साथ आयोजित होने जा रहा है। यह भव्य आयोजन अयोध्या नगरी दशहरा मैदान रिसाली में होगा।

प्रेस वार्ता के माध्यम से आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आप इष्ट परिजनों मित्रों के साथ पाषाण से परमात्मा बनने की प्रक्रिया में पूजा अनुष्ठानादि के माध्यम से भावों की विशुद्धि को वृद्धिंगत करते हुए सातिशय पुण्याजन करें। तय कार्यक्रम के अनुसार परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज जी की अगवानी 14 नवंबर 2022 को दोपहर 4:00 बजे होगी 15 नवंबर 2022 की सुबह 7:00 बजे मंदिर जी से दशहरा मैदान तक भव्य घट यात्रा और उसके बाद 8:00 बजे वहां ध्वजारोहण व मंडप उद्घाटन होगा।

भिलाई दुर्ग और छत्तीसगढ़ के समस्त जैन मंदिर के पदाधिकारी एवं महानुभाव से निवेदन है कि श्रीमद् जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ रिसाली भिलाई मे आप सभी सकल जैन समाज के साथ सादर आमंत्रित हैं।

प्रेस वार्ता मे मुख्य संयोजक प्रशांत जैन ने आचार्य श्री की महिमा करते हुए बताया कि जैन महाराज जी 24 घंटे मे एक ही बार आहार लेते है वो भी विधि पूर्वक वर्तमान मे हमारे जैन मुनि इस धरा के साक्षात भगवान है। इस श्री संघ मे हमारे दो महाराज जी मुनि श्री 108 अनुतरसागर जी महाराज और मुनि श्री 108श्री अराधयसागर जी महाराज जी की आहार तो 8 दिन बाद15 दिनो बाद की होता है, बहुत कडे नियमो का पालन करते है, हमारे जैन मुनि! इसलिए हम सभी प्रबुद्ध वर्गो के लोगो से भी आग्रह करते है कि वो अवश्य हमारे सभी कार्यक्रम मे शामिल होकर हमारे महाराज जी की दिनचर्या को देखे उनके प्रवचन सुने आपको बहुत अच्छा लगेगा और जैन धर्म की विशेषता को समझ पायेंगे । आप समय निकालकर अवश्य पधारे हमारा समाज तो आयेगा ही आपसे भी प्रार्थना है आप आये।

वार्ता के माध्यम से आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 15 नवंबर 2022 मंगलवार को ध्वजारोहण , मंडप उद्घाटन, गर्भ कल्याणक महोत्सव होगा इसके तहत प्रातः 6:30 श्री जिन शांतयभिषेक पूजनादि श्रीजिन देवाज्ञा एवं शासन देवाहवान, तीर्थ मंडलाराधना घट यात्रा मंदिर जी से प्रतिष्ठा स्थल(अयोध्या नगरी दशहरा मैदान रिसाली) प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण गुरवाज्ञालंभन विधि, प्रतिष्ठाचारय आमंत्रण, स्थल शुद्धि, आचार्य श्री का मंगल प्रवचन सुभाशीषादि, शांतयभिषेक पूजनादि दोपहर 12:30 सरलीकरण केंद्र मंडपागमनादि संध्या 6:30 बजे श्री जी की भक्ति मय महा आरती, शास्त्र सभा,गर्भ कल्याणक एवं आकार शुद्धि गर्भ कल्याणक की आंतरिक महाराज नाभिराज का राज दरबार महारानी मरूदेवी का आगमन महाराज द्वारा 16 स्वप्नो का फलादेश अष्ट कुमारियों द्वारा द्वारा माता की सेवा, सीमांतनी क्रिया (गोद भराई) सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

इसी प्रकार 16 नवंबर 2022 को जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत प्रातः 6:30 बजे श्री जैन शांतयभिषेक, पूजनादि गर्भ कल्याणक प्रातः 7:30 बजे तीर्थंकर जन्म, त्रिभुवन हर्ष च क सो धर्मेंद्र देव परिवार समूह राज भवन में प्रवेश, बधाइयां ,नित्या दि, आचार्य श्री का मंगल प्रवचन दोपहर 1:00 पांडुकशिला, शोभायात्रा, जन्माभिषेक, श्रृंगारदि दोपहर 2:00 बजे राजदरबार मे बधाइयां सौ धर्म इंद्र का तांडव नृत्य, नवनिर्मित वेदी, शिखर शुद्धि ,आचार्य श्री का मंगल प्रवचन तथा संध्या 6:30 बजे श्री जी की महा आरती शास्त्र सभा तीर्थंकर बालक का पालना झूला बाल क्रीडादि सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसी प्रकार 17 नवंबर को तप कल्याण महोत्सव 18 नवंबर को ज्ञान कल्याण महोत्सव तथा 19 नवंबर को मोक्ष कल्याणक महोत्सव, विश्व शांति महायज्ञ व रध यात्रा महोत्सव व प्रतिष्ठित जिनबिंबो का महामषताकाभिषेक व आचार्य श्री के मंगल आशीष के साथ शाम 6:30 बजे सम्मान समारोह होगा इस प्रेस वार्ता में दिनेश कुमार जैन प्रशांत कुमार जैन राकेश कुमार जैन कमलेश जैन राकेश जैन उपस्थित थे।


Comments

comments