30 को होगा आल इंडिया जैन कांफ्रेंस का आयोजन, लगेगा निशुल्क शिविर


मुम्बई के पनवेल में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ पनवेल एवं संघ मेवाड संघ पनवेल के तत्वाधान में साध्वी अक्षयज्योति जी के पावन सानिध्य में आल इंडिया जैन कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। दिनांक 30 जुलाई को प्रात: 9 बजे से कापड़ बाजार में होने वाली आल इंडिया जैन कांफ्रेस में राष्ट्रीय महिला शाखा दिल्ली एवं नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा पोलियो एवं पांव की निशुल्क जांच पनवेल में पहली बार होने जा रहा है। इस शिविर में महिला शाखा द्वारा व्हील चेयर, ट्राईसाइकल एवं केलिपर्स निशुल्क प्रदान किये जाएंगे। इसके अलावा पोलियों के उपचार एवं आपरेशन की किये जाएंगे। इस अवसर पर देश भर से आई महिला संगठन की कार्यकर्ताएं उपस्थित होंगी। उसी दिन राष्ट्रीय शाखा की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

इस निशुल्क शिविर में जैन-अजैन कोई भी अपना इलाज निशुल्क करवा सकता है। परोपकार की भावना से उद्देलित की संकल्पना राष्ट्रीय अध्यक्ष रुचिका सुराणा, मंजू दर्डा, सुनंदा भंसाली ने की थी। शिविर का उद्घाटन सुप्रसिद्ध युवा शक्ति संजय डांगी करेंगे। कार्यक्रम की पूर्ण तैयारी पनवेल संघ अध्यक्ष राजेश बांठिया, पारसमल हिगड़, संतातेष मुणोथ, गौरव बांठिया, शैलेन्द्र खारोदिया, अशोक बोहरा जयंती परमार, शीतल बांठिया ज्योति मुणोथ संगीता संचेती विमला खारोदिया नीरज कोठारी संजय जैन मंजू कांगरेचा राजेन्द्र भाटिया में जी-जान से लगे हैं। उक्त जानकारी रंजित काकरेचा के द्वारा दी गई।


Comments

comments