शाहदरा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, गर्भ में आए तारनहार, मनी खुशियां अपार


छोटा बाजार, शाहदरा, दिल्ली स्थित 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्री जिनिबिम्ब मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन प्रात:काल से शुरू हुए कार्यक्रम पूरे विधि-विधान से पूर्ण किये गये। रात्रिकालीन कार्यक्रम की शुरूआत में सामूहिक आरती की गयी और इसके पश्चात गर्भकल्याणक का मंचन बहुत ही सुंदर तरीके से धर्माम्बलबिंयों के बीच किया गया। पंचकल्याण महोत्सव के भव्य मंच पर इंद्र दरबार, कुबेर द्वारा रत्नवृष्टि, माता मरुदेवी की अष्टकुमारियों द्वारा सेवा, माता मरुदेवी को दिखे 16 स्वप्न,  गर्भकल्याण अभ्यन्तर क्रिया आदि का नाटकीय चितण्रबहुत ही बखूवी चित्रित किया गया।

IMG-20160310-WA0006

श्री जिनिबिम्व पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन 10 मार्च, 2016 दिन बृहस्पतिवार को प्रात: मंत्र आराधना, नित्य पूजा-अर्चना, गर्भकल्याणक पूजा, नवग्रह शांति हवन के पश्चात महाराजश्री के मंगल प्रवचन का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद दोपहर के कार्यक्रमों में सीमंतनी क्रिया, माता मरुदेवी के गर्भकल्याणक संस्कार एवं माता मरुदेवी की गोदभराई की रस्म विधि पूर्वक पूरी की गई।

IMG-20160310-WA0023

आज के रात्रिकालीन कार्यक्रमों में रात्रि सामूहिक आरती, शास्त्र प्रवचन, दीप प्रज्ज्वलन, महाराजा नाभिराय का दरबार, राज्य व्यवस्था, माता मरुदेवी को दिखे 16 स्वप्नों का फल वर्णन, माता मरुदेवी की सेवा और उनकी आरती, गीत, नृत्य, तत्व चर्चा एवं छप्पन कुमारियों द्वारा भेंट समर्पण आदि का नाटकीय मंच पूरी भव्यता और वास्तविकता के मंच पर किया जाएगा।  पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में उमेश चंद्र जैन (प्रधान), सुरेश चंद्र जैन(उपप्रधान), विकास कुमार जैन(कोषाध्यक्ष), रमेश चंद्र जैन (मंत्री), अनिल कुमार जैन(उपमंत्री), राम कुमार जैन(प्रबंधक), राकेश कुमार जैन(सदस्य), मुकेश कुमार जैन(सदस्य), पंकज कुमार जैन(सदस्य), राजबीर जैन(सदस्य), दमन जैन(सदस्य), सीए कमलकांत जैन(ऑडिटर) आदि का विशेष योगदान रहा।


Comments

comments