आचार्यश्री विद्यासागर का दमोह में प्रवेश, कलेक्टर और एसपी दशर्न करने पहुंचे

आचार्यश्री विद्यासागर

जैन राष्ट्रसंत आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का जबलपुर में चातुर्मास समाप्ति के पश्चात लगातार विहाररत हैं और कहां जाना है, किसी को पता नहीं होता। वे बस चलते रहते हैं और जहां भी सायं हो जाती है, वहीं रुक जाते हैं और प्रात: होते ही पुन: विहाररत हो जाते हैं। शुक्रवार को जैसे ही आचार्यश्री ससंघ ने दमोह की सीमा में प्रवेश किया। उनकी आगवानी के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। यही नहीं उनके दर्शन के लिए प्रशासिनक अधिकारी सहित जिला कलेक्टर एवं एसपी के साथ जनप्रतिनिधियों ने आचार्यश्री विद्यासागर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कटंगी टोल प्लाजा जमुनिया से आचार्यश्री ससंघ ने विहार किया उनके पीछे हजारों श्रद्धालुगण जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। जिले के गुबरा के भगवान आदिनाथ जिनालय में आचार्यश्री ससंघ ने दर्शन किये। इस दौरान आचार्यश्री को आहार देने के सौभाग्य सिग्रामपुर की ब्रह्मचारिणी दीदी सपना जैन के परिवार को मिला। दोपहर में कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य एवं एसपी डी. आर. तेनीवार ने वहां पहुंचकर आचार्यश्री के संभावित विहार मार्ग का जायजा लिया और आचार्यश्री का श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संभावना जतायी जा रही है कि संग्रामपुर से आचार्यश्री ससंघ जबेरा पहुंच सकते हैं। शुक्रवार रात्रि का विश्राम दानीताल में हुआ। आचार्यश्री के जबेरा पहुंचने की संभावनाओं के चलते जबेरा निवासी अति-उत्साहित हैं और आचार्यश्री ससंघ की आगवानी के लिए तैयारियों में ब्यस्त हैं।


Comments

comments

अपने क्षेत्र में हो रही जैन धर्म की विभिन्न गतिविधियों सहित जैन धर्म के किसी भी कार्यक्रम, महोत्सव आदि का विस्तृत समाचार/सूचना हमें भेज सकते हैं ताकि आप द्वारा भेजी सूचना दुनिया भर में फैले जैन समुदाय के लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा जैन धर्म से संबंधित कोई लेख/कहानी/ कोई अदभुत जानकारी या जैन मंदिरों का विवरण एवं फोटो, किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की video ( पूजा,सामूहिक आरती,पंचकल्याणक,मंदिर प्रतिष्ठा, गुरु वंदना,गुरु भक्ति,गुरु प्रवचन ) बना कर भी हमें भेज सकते हैं। आप द्वारा भेजी कोई भी अह्म जानकारी को हम आपके नाम सहित www.jain24.com पर प्रकाशित करेंगे।
Email – jain24online@gmail.com,
Whatsapp – 07042084535