Vidyasagar – जीव दया सम्मान समारोह में CM चौहान ने कहा मध्य प्रदेश में होगी गौ-मंत्रालय की स्थापना


खजुराहो में चातुर्मारत आचार्यश्री विद्यासागर जी ससंघ के पावन सानिध्य में श्री विद्यासागर जीव दया सम्मान समारोह का आयोजन रविवार किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गौवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए गौ मंत्रालय की स्थापना करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर उपलब्धता के अनुसार गौ-अभयारण और गौशालाएं का निर्माण किया जाएगा, जिसमें गौशाला और गौ अभयारण में वृद्ध एवं बीमार गायों के इलाज के लिए चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमें गर्व है कि हम आचार्य विद्यासागर जी जैसे महान संत के युग में पैदा हुए हैं, जिनका सम्पूर्ण जीवन मात्र मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है और अहिंसा परमोधर्म के सिद्धात दुनिया में स भी जीवों के प्रति दयाभाव एवं उन्हें जीने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने आचार्य विद्यासागर जीव दया सम्मान समारोह में आचार्यश्री विद्यासागर, दयादय पशु सेवा केंद्र तेंदूखेडा (दमोह) को प्रथम पुरस्कार, गौशाला एवं जैव कृषि अनुसंधान केंद्र, केदारपुर (ग्वालियर) को दूसरा और गौत्रास निवारणी गोपाल गौशाला बड़नगर (उज्जैन) को तीसरा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अन्य सात संस्थाओं और विशिष्ट लोगों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया और प्रदेश के गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेरानंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे।


Comments

comments