जैन मुनि और उनकें सहायक को क्रेन ने पीछे से मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल


जैन मुनि प्रगल्भ सागर जी एवं उनके सहायक चंद्रेश जैन को रविवार सुबह एक क्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे जैन मुनि और उनके सहायक गंभीर रूप से घायल हो गये। मुनिश्री नंदोड़ गांव से मध्यप्रदेश के लिए विहाररत थे। रविवार की सुबह सागवाडा पुनर्वास कालोनी में विराजमान आचार्य कनकनंदी जी महाराज के दर्शन करने के बाद वे अपने सहायक के साथ विहार के लिए निकल पड़े। घोटाद मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक क्रेन ने जैन मुनि प्रगल्भ सागर जी की व्हील चेयर और सहायक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जैन मुनि नीचे गिर पड़े, जिससे उनके कंघे, हाथ और पैर में कई जगह चोटें आयी।

घटना के बाद क्रेन ड्राइवर क्रेन छोड़कर फरार हो गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हादसा देख, सागवाड़ा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मुनिश्री के घायल होने की सूचना पाते ही, सागवाड़ा जैन समाज के लोग घटना स्थल पहुंच गये। घायल मुनिश्री एवं उनके सहायक को इलाज के लिए खड़गड़ा आयुव्रेद अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद जैन समाज आक्रोशित है तथा आरोपी ड्राइवर को तुरंत गिरफ्तार किये जाने की मांग कर रहा है। पुलिस ने क्रेन जब्त कर ली है तथा आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।


Comments

comments