जैन मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज का धनबाद में भव्य ऐतिहासिक मंगल प्रवेश


झुमरीतिलैया। जैन समाज के श्रद्धालु भक्तों ने धनबाद पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर जैन धर्म के महान संत, शंका समाधान के प्रणेता गुरुदेव प्रमाण सागर जी के धनबाद में भव्य ऐतिहासिक प्रवेश पर भाग लिया, इस मंदिर के सभी पूजा विधि के कार्य विश्व शांति मंत्रों के साथ गुरुदेव के सानिध्य में किया जाएगा।

मुख्य रूप से पंचकल्याणक आमंत्रित कार्यक्रम में जैन समाज का प्रतिनिधित्व निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने किया। उन्होंने सभी लोगों के साथ मिलकर गुरुदेव के चरण धोए और आरती की, श्रीफल चढ़ाया, कोडरमा जिले में सुख शांति की कामना के लिए आशीर्वाद लिया। गुरुदेव 108 प्रमाण सागर जी ससंघ के साथ पैदल चलकर नगर भ्रमण में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में जब हम सभी अपने अपने घरों में बंद रहते हैं , रोड पर नहीं निकलते हैं ,ऐसे समय में भी जैन संत भीषण गर्मी, तपते रोड, नंगे पैर चलकर पूरे भारतवर्ष में धर्म की प्रभावना करते हैं। विश्व शांति और अहिंसा का संदेश देते हैं। मैं उनके आजीवन इस कठिन तप त्याग और ब्रह्मचर्य को नमन करती हूं।

पिंकी जैन ने कहा कि गुरुदेव प्रमाण सागर जी के प्रतिदिन प्रवचन और शंका समाधान पूरे भारतवर्ष और विश्व के 122 देशों में टेलीविजन पर लाइव आता है। उनके अहिंसा और विश्व शांति के उद्घोष से लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है। यह अमृतमय प्रवचन जीवन जीने की कला को सिखा रहा है। भारतीय संस्कृति और धर्म की रक्षा, अपना आत्म कल्याण ऐसे ही महान संतों की वाणी को अंगीकार करके किया जा सकता है। इस मौके पर मनोज जैन ,प्रदीप जैन, नवीन जैन, सम्यक जैन,मनीष साह,पायल जैन,नवीन गोधा, शोभा जैन पांड्या, वंदना जैन, बुलबुल जैन, प्रज्ञा जैन, आदि लोग मौजूद थे। कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा,नवीन जैन ने दी।


Comments

comments

अपने क्षेत्र में हो रही जैन धर्म की विभिन्न गतिविधियों सहित जैन धर्म के किसी भी कार्यक्रम, महोत्सव आदि का विस्तृत समाचार/सूचना हमें भेज सकते हैं ताकि आप द्वारा भेजी सूचना दुनिया भर में फैले जैन समुदाय के लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा जैन धर्म से संबंधित कोई लेख/कहानी/ कोई अदभुत जानकारी या जैन मंदिरों का विवरण एवं फोटो, किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की video ( पूजा,सामूहिक आरती,पंचकल्याणक,मंदिर प्रतिष्ठा, गुरु वंदना,गुरु भक्ति,गुरु प्रवचन ) बना कर भी हमें भेज सकते हैं। आप द्वारा भेजी कोई भी अह्म जानकारी को हम आपके नाम सहित www.jain24.com पर प्रकाशित करेंगे।
Email – jain24online@gmail.com,
Whatsapp – 07042084535