हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आचार्य विद्यासागर का 74 वां जन्मोत्सव, नाटिका के माध्यम से बच्चों ने बताया आचार्य श्री के संदेश को -“इंडिया नहीं भारत बोलों”


(ललितपुर) कस्बा मड़ावरा में आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर जी महाराज के मंगल आर्शीर्वाद से संचालित आचार्य श्री विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा में आचार्य श्री का 74 वां जन्मोत्सव बडे ही धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातःकाल विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ पाठशाला की प्राचार्या ममता जैन के निर्देशन में आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने नगर में संयुक्त रूप से प्रभातफेरी निकाली।

प्रभात फेरी में बच्चे डांडिया नृत्य करते हुए चल रहे एवं विद्यालय की छात्राएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी।बच्चों ने नारे लगाते हुए-मां का बेटा कैसा हो-विद्यासागर जैसा हो,आचार्य श्री का क्या संदेश “इंडिया” नहीं भारत बोलों आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।प्रभात फेरी नगर में भ्रमण करती हुई श्री महावीर विद्याविहार के परिसर में पहुंची।जहाँ पर मुनिश्री 108 सुप्रभ सागर के सानिध्य में आचार्य श्री जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के पूर्व में विद्यालय की छात्रा कु०रानू सोनी व  प्रतीक्षा यादव ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।आचार्य श्री की अष्ट द्रव्य से पूजन की। तत्पश्चात प्रभातफेरी विद्यालय परिसर में पहुंची जहाँ पर सेवानिवृत्त प्रवक्ता रमेश चंद्र जैन की अध्यक्षता में 74  द्वीपों को प्रज्ज्वलित करके आचार्य श्रेष्ठ के चित्र की आरती की व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

आचार्य श्रेष्ठ के हिंदी भाषा अभियान को दर्शाने वाली नाटिका बच्चों ने प्रस्तुत की जिसे खूब सराहा गया।नाटिका के माध्यम से बच्चों ने संदेश दिया कि हिंदी भाषा को दैनिक जीवन में अपनाये।आचार्य श्री के संदेश को जनजन तक फैलाकर हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा के रुप में प्रचलित करायें।इस दौरान विद्यालय समिति के समस्त पदाधिकारी एवं अध्यापकगण मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य चक्रेश कुमार जैन ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक महेशचंद जैन ने किया।

 

— पुष्पेंद्र जैन


Comments

comments