अहिंसा का संदेश देती, विशाल शाकाहार रैली निकाली गयी


ग्वालियर, अपने हंसमुख चेहरे से ज्ञान की गंगा बहाने वाले संत मुनि श्री पुलक सागर जी महाराज की 46वी जन्म जयंती के शुभ अवसर पर पुलक चेतना मंच के तत्वाधान में बुधवार शहर में शाकाहार रैली निकाली गयी। इस विशाल शाकाहार रैली की शुरूआत ताजिया स्थित स्वर्ण जैन मंदिर से की गयी, जिसके बाद सर्राफा बाजार, महाराज बाड़ा, मोर बाजार, दानाओली होते हुए वापस स्वर्ण जैन मंदिर पहुंची। रैली में जैन समुदाय सहित अन्य समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। रैली में बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष हाथों में तख्तियां (बोर्ड) लेकर चल रहे थे, जिन पर शाकाहार के बारे में संदेश लिखे थे, जिनमें राम-कृष्ण का यह संदेश शाकाहार हरेगा क्लेश। अंडा शाकाहार नहीं है, वह भी मां का लाल है।, इसको शाकाहार बताना ये दुष्टों की चाल है। सब धर्मो का है यह कहना, कभी किसी को दुख न देना। वेद-पुराण और गीता का सार, शाकाहार है शुद्ध आहार आदि संदेश लिखे थे। इस मौके पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को 46 बोरी गेंहू का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पदमचंद जैन मौजूद थे।


Comments

comments