15 डिग्री से नीचे तापमान, सर्द हवाओं के बीच आचार्यश्री विद्यासागर ने किया 7.5 किमी विहार


आचार्य विद्यासागर महाराज ने गुरुवार को आचार्य श्री  विहार कर तलाई नाका तक पहुंचे। कई समाजजन रोड किनारे खड़े होकर आचार्य का आशीर्वाद लेने के लिए इंतजार कर रहे थे। महाराज के आते ही समाजजन वहीं नतमस्तक हो गए। आचार्यश्री के संघस्थ ब्रह्मचारी सुनील भैया ने बताया सुबह करीब सवा आठ बजे आचार्य का विहार बाईग्राम से हुआ। उन्होंने करीब ढाई किमी विहार किया। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे विहार शुरू हुआ। इस दौरान करीब पांच किमी विहार किया और तलाई नाका पहुंचे। गुरुवार को इस क्षेत्र में 15 डिग्री से कम तापमान था। विहार के दौरान आचार्यश्री जिस पटिए पर खड़े होते हैं, भक्त उसे छूने और उस पटिए को सिर से लगाने के लिए उत्साहित नजर आए।

गुरुवंदन : विहार के दौरान जिस पटिए पर विद्यासागरजी खड़े होते हैं, उसे छूने के लिए समाजजनों में दिखा उत्साह, सिर से भी लगाया

सुबह ढाई और दोपहर में 5 किमी विहार किया।

महाराजजी का शहर से 23 किमी दूर तलाई नाका में रात्रि विश्राम

मंत्री सिलावट ने किया इंदौर आने का निवेदन

आचार्यश्री का आशीर्वाद लेने मंत्री तुलसी सिलावट भी पहुंचे। उन्होंने आचार्य से इंदौर आने का निवेदन किया। डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र और एएसपी महेंद्र जैन ने भी आचार्य का आशीर्वाद लिया।

5 को मंगल प्रवेश की संभावना

मुख्य संयोजक और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया दो बार विहार से ये संभावना बन चुकी है कि आचार्य और संघ का मंगल प्रवेश 5 जनवरी को हो सकता है।

 

  — अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी


Comments

comments