पर्यूषण पर्व के समापन पर जैन भक्तों ने निकाली विशाल ऐतिहासिक शोभायात्रा


महमूदाबाद (सीतापुर): नगर के सरावगी टोला वार्ड में स्थित 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में जैन मुनि यादवेन्द्र सागर महराज के चल रहे चार्तुमास के दौरान सहस्रनाम विधान व विश्वशांति महायज्ञ व पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मांगीतुंगी महाराष्ट्र से पधारे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्वामी स्वस्ति श्री रवीन्द्र कीर्ति जी तथा अशोक जैन ज्ञान परिवार ने फीता काटकर किया।  शोभायात्रा बजाजा बाजार, रामकुण्ड चैराहा आदि नगर भ्रमण करती हुई जैन बाग पहुंची। जहां पांडुकशिला पर भगवान श्री को विराजमान कर जैनभक्तों ने पूजन-अर्चन किया।

      जुलूस को ऐतिहासिक बनाने को लेकर जैन समाज प्रबंध समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। नगर में पहली बार जैन धर्मावलंबियों द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का संचालन जैन समाज महामंत्री पारस जैन कर रहे थे। शोभायात्रा में सबसे आगे नेता सुभाष चंद्र बोस व्यायामशाला के उत्साही युवक रोमांचकारी प्रदर्शन करते चल रहे थे।

इनके पीछे भगवान महावीर के ध्येय वाक्यों से सज्जित करीब तीन दर्जन तिपहिया वाहन व भव्य आकर्षक आधा दर्जन रथों पर सवार ध्वजारोहणकर्ता पंकज जैन, रश्मि जैन, ईशान इंद्र, राजेश जैन इंद्राणी, मंजू जैन, सौधर्म इंद्र, राहुल जैन इंद्राणी, स्वाती जैन धन कुबेर, नीरज जैन, मधु जैन, यज्ञ नायक मुकेश जैन, अनीता जैन के अतिरिक्त महावीर स्वामी के समक्ष शेर-बकरी एक घाट पर पानी पीते, तीर्थराज संमेद शिखर, कमठ द्वारा मुनि पाश्र्वनाथ व माता पद्मावती द्वारा रक्षा तथा जिवों और जीने दो की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। शोभायात्रा में जैन धर्मावलंबी राजस्थानी पगड़ी में महिलाओं, बालिकाओं की डांडी नृत्य करती तथा युवाओं की आकर्षक परिधानों से सजी टोलियां आकर्षण का केंद्र थीं। शोभायात्रा में शामिल हाथी व क्रतिम ऐरावत हाथीं लोगों के बीच विशेष आकर्षक का केंद्र बना था।

mhmudabad-05

     शोभायात्रा में भगवान श्री जी के विमान के साथ जैनभक्त जियो और जीने दो, तमाम उत्साही युवक बैंडबाजों की धुन पर भगवान के जयकारे के साथ भजन गाते चल रहे थे। जगह-जगह पर भक्तों ने तोरण द्वार सजाकर व प्याऊ लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जैन समाज के शिरोमणि संरक्षक कोमल चन्द्र जैन, परम संरक्षक चक्रेश्वर कुमार जैन, जैन समाज अध्यक्ष मनोरंजन जैन, मंत्री जितेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष अमृत जैन, प्रबध समिति के सदस्य राजन जैन, राहुल जैन, अंकुर जैन, विजय जैन, मोहित जैन, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार जैन आदि जुलूस को व्यवस्थित कराने में लगे रहे। जैन समाज द्वारा आयोजित की गई इस शोभायात्रा में लखनऊ, बेलहरा, टिकैतनगर, फतेहपुर, बाराबंकी, बिसवां, सीतापुर, सिधौली आदि क्षेत्रों से हजारों जैन धर्मावलम्बी शामिल रहे। जुलूस का निर्देशन अनुज कुमार जैन कर रहे थे।

दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित होने वाली शोभायात्रा से पूर्व महाराष्ट्र से पधारे भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थंकर जन्मभूमि विकास समिति के अध्यक्ष तथा जैन महासभा के धर्मसंरक्षक स्वस्ति श्री रवीन्द्र कीर्ति स्वामी जी का नगर सीमा पर जैन समाज के लोगो ने भव्य स्वागत किया। प्रातः नौ बजे स्वामी जी के नगर सीमा पर पहुंचने पर जैन समाज महामंत्री पारस जैन ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात उन्हें बग्धी में बिठाकर जयकारे लगाते हुए करीब आधा सैकडा चैपहिया वाहनोें, दुपहिया वाहनों के काफिले के साथ नगर के मुख्य मार्गा पर भ्रमण कराते हुए दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचाया गया जहां स्वामी जी ने श्री जी का पूजन अर्चन किया।

  • Ayush Jain

Comments

comments