कोडरमा: चंद्रप्रभु भगवान एवं पारसनाथ भगवान का जन्म एवम तप (दीक्षा) कल्याणक मनाया गया


श्री दिगंबर जैन समाज के सानिध्य में वीर निर्वाण संवत 2546 पोश कृष्ण एकादशी वार रविवार दिनांक 22 दिसंबर को जैन धर्म के 8 तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री चंद्रप्रभु भगवान एवं 23 वे तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 पारसनाथ भगवान का जन्म एवम तप(दीक्षा) कल्याणक भक्ति भाव के साथ श्री दिगंबर जैन दोनों मंदिर में मनाया गया। जिसमें प्रातः 6:00 बजे नया मंदिर जी में कलशाभिषेक के पश्चात श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सात प्रतिमा पर स्वर्ण रजत कलशो के साथ समाज के सैकड़ों लोगों द्वारा महामस्तकाभिषेक किया गया।

इसके बाद समाज के कोषाध्यक्ष जैन सुरेंद्र काला के द्वारा पारसनाथ भगवान की मूल प्रतिमा पर शांति धारा करने का सौभाग्य प्राप्त कर समाज के विशेष परिवार जैन सुरेश झांझरी,जैन जय कुमार गंगवाल, जैन कमल गंगवाल ,जैन वैभव सेठी, जैन सुशील काला, सुनील सेठी,जैन संदीप सेठी के परिवार को शांति धारा ओर भगवान विराजमान का सौभाग्य मिला, समाज के अध्यक्ष विमल-कुसुम बड़जात्या के परिवार द्वारा भगवान का पालना झूलाया गया। पालना झुलाने के साथ संगीतमय पूजन सुबोध आशा गंगवाल के मुखारविंद से संगीत के साथ में पूजन कराया गया।

समाज के सभी महिला ग्रुप के द्वारा भगवान के श्री चरणों में झूमते हुए एक एक अर्घ समर्पित किया गया। इसी कड़ी में परम पूज्य आचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के साथ 108 पीछी के सानिध्य में 10 जनवरी में 15 जनवरी तक होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव में समाज के पूर्व मंत्री जी जैन जय कुमार -त्रिशला गंगवाल को भगवान के माता पिता बनने का सौभाग्य मिलने पर समाज के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। ज्ञात हो कर आज से कई हजार वर्ष पूर्व बनारस नगरी उत्तर प्रदेश में दोनों भगवान का जन्म एवम तप(दीक्षा) कल्याणक हुआ था। तब से पूरे भारत में यह जन्म तप कल्याणक महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

तीर्थंकरों के जीवन की ऐसी घटना जो जीवों के कल्याण का आधार बनती है, वह कल्याण कहलाता है। संध्या में विश्व णमोकार दिवस के उपलक्ष पर पूरे भारत में के जैन मंदिरों में जैन धर्म के अनादि निधन महामंत्र का पाठ किया गया। पश्चात पालना झुलाने के साथ आरती और भक्ति भजनों का कार्यक्रम हुआ। इन सभी कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज के अध्यक्ष विमल बड़जात्या उपाद्यक्ष जैन कमल सेठी,जैन प्रदीप पांड्या,मंत्री ललित सेठी,उप मंत्री जैन राज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष जैन सुरेंद्र काला ,जैन सरोज पापड़ीवाल,जैन सुनील सेठी, जैन सुरेश झाँझरी,जैन जय कुमार  गंगवाल, जैन सुशील छाबड़ा, जैन नंदू बड़जात्या, कार्यक्रम संयोजक अजय सेठी बॉबी पॉपी,जैन संजय गंगवाल,जैन राज कुमार अजमेरा महिला संगठन की अध्यक्षा जैन नीलम सेठी ,जैन आशा गंगवाल , किरण जैन, रीता जैन,सारिका बड़जात्या,कमला देवी पांड्या, ममता सेठी, पिंकी सेठी बबीता गंगवाल जैन युवक समिति के सदस्य समाज के सभी लोगों ने इस पूरे कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

समाज के मंत्री ललित सेठी ने समाज के सभी लोगों को प्रति आभार व्यक्त किया। कितने कम समय में इतने अच्छे कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया। मंत्री जी ने कहा कि हम लोग के जीवन काल में इस तरह का क्षण भगवान का जन्म कल्याणक बनाने का बहुत कम मिलता है ओर हम सब को भगवान का जन्म कल्याणक मनाने का सौभाग्य मिल रहा है।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जैन राज अजमेरा,जैन नवीन गंगवाल ने सयुक्त रूप से दी।


Comments

comments