लाडनूं की वैशाली जैन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली


लाडनूं। कस्बे की वैशाली जैन पुत्री शरद जैन-डॉ मनीष जैन देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिली। वैशाली जैन ने कहा कि यह अवसर विमल विद्या विहार विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रचना बलानी के विशेष प्रयास एवं कुशल नेतृत्व से प्राप्त हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान से सिर्फ दो विद्यालयों को ही राष्ट्रपति भवन जाने का अवसर प्राप्त हुआ। जिसमें से राष्ट्रसंत, शांतिदूत आचार्य तुलसी द्वारा संस्थापित विमल विद्या विहार विद्यालय को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति ने विमल विद्या विहार को नैतिक मूल्यों के सरंक्षण के लिए साधुवाद दिया और विद्यार्थियों के जैन दर्शन और संस्कृति की प्रस्तुति पर कहा कि बच्चो के संस्कारों से यह प्रतीत होता है कि आप सभी आचार्य तुलसी की धरा से जुड़े हुए है।

बता दें की विमल विद्या विहार, जैन विश्व भारती की शैक्षणिक इकाई और यह विद्यालय के लिए बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है। विद्यालय की निरंतर प्रगति और विकास कार्य प्राचार्य रचना बलानी के कुशल नेतृत्व में हो रहा है। विद्यार्थियों को यह अवसर प्रदान करने के लिए अभिभावकों ने प्राचार्य रचना बालानी एवं प्रबंध मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।


Comments

comments

अपने क्षेत्र में हो रही जैन धर्म की विभिन्न गतिविधियों सहित जैन धर्म के किसी भी कार्यक्रम, महोत्सव आदि का विस्तृत समाचार/सूचना हमें भेज सकते हैं ताकि आप द्वारा भेजी सूचना दुनिया भर में फैले जैन समुदाय के लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा जैन धर्म से संबंधित कोई लेख/कहानी/ कोई अदभुत जानकारी या जैन मंदिरों का विवरण एवं फोटो, किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की video ( पूजा,सामूहिक आरती,पंचकल्याणक,मंदिर प्रतिष्ठा, गुरु वंदना,गुरु भक्ति,गुरु प्रवचन ) बना कर भी हमें भेज सकते हैं। आप द्वारा भेजी कोई भी अह्म जानकारी को हम आपके नाम सहित www.jain24.com पर प्रकाशित करेंगे।
Email – jain24online@gmail.com,
Whatsapp – 07042084535